BIHARBreaking NewsSTATE

#PATNA: साइकिल से ही राहत बांटने निकल गए पप्पू, फिटनेस के साथ मदद भी मकसद

PATNA :  पूर्व सांसद पप्पू यादव कोरोना काल में लगातार गरीबों और मजदूरों की मदद कर रहे हैं. पटना में सुबह सवेरे पप्पू यादव आज साइकिल चलाकर राहत बांटने पहुंच गए. पटना के मीठापुर बस स्टैंड पहुंचे पप्पू यादव ने वहां बस से यात्रा करने वाले गरीबों के बीच फूड पैकेट्स और पानी की बोतल बांटी.

बता दें कि पप्पू यादव लागातार  पिछले कई दिनों से यह मदद का यह सिलसिला चला रहे हैं. वे लगातार जरुरतमंदों की सहायता करते दिखाई देते हैं. यदि कोई उनसे मदद की गुहार लगाता है तो कहीं भी उसकी मदद करने पहुंच जाते हैं.


पप्पू यादव ने फिटनेस के साथ-साथ मदद का मकसद भी पूरा किया. मंगलवार की सुबह लगभग 2 किलोमीटर तक पप्पू यादव साइकिल चलाते हुए मीठापुर पहुंचे थे. हालांकि उनके साथ कार्यकर्ताओं की टीम भी थी जो गाड़ियों पर बैठकर बस अड्डा पहुंची.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.