BOKAROBreaking NewsJHARKHANDSTATE

अ’वैध तरीके से राशन कार्ड रखने के संबंध में पाए गए दो’षी 20 लोगो पर हुई का’र्रवाई

अवैध तरीके से राशन कार्ड रखने के संबंध में पाए गए दो’षी 20 लोगो पर हुई कार’वाई
MUZ NEWS
रामगढ़: जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री के के राजहंस की अध्यक्षता में पतरातू प्रखंड अंतर्गत अवैध रूप से राशन कार्ड रखने एवं इसका लाभ लेने के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू बाजार, स्टेशन रोड, ब्लॉक चौक भुरकुंडा सहित अन्य क्षेत्रों में जांच के दौरान कुल 20 लोगों को सरकार द्वारा राशन कार्ड रखने हेतु जारी किये गए गाइडलाइन में अयोग्य होते हुए भी अवैध तरीके से राशन कार्ड इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया।
इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री के. के राजहंस ने सभी जिलेवासियों से कहा कि जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में वैसे लोग जो कि अयोग्य होते हुए भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं के खिलाफ तीव्र गति से जांच अभियान चलाया जा रहा है एवं दो’षियों के खि’लाफ वसूली एवं एफ आई आर दर्ज करने जैसी कार्रवाई की जा रही है।

इसलिए पूरे जिले में जो व्यक्ति भी अयोग्य रूप से राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं वे स्वेच्छा से नजदीकी प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जाकर अपना राशन कार्ड जमा कर दें अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान के दौरान अंचल अधिकारी पतरातू श्री निर्भय कुमार, मार्केटिंग अफसर पतरातू श्री उदय शंकर के अलावा जिला आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत लिपिक श्री पुलक कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अमित कुमार भी शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.