Breaking NewsUncategorized

वायरल शिक्षक बैजनाथ रजक का नया वीडियो आया सामने:लोकगीत गाकर बच्चों को इंग्लिश पढ़ने की दे रहे हैं सीख

समस्तीपुर में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के बीच लोकगीत गाकर उन्हें शिक्षित करने को लेकर चर्चित शिक्षक बैजनाथ रजक का होली को लेकर रंगों के बारे में बच्चों को शिक्षित करते हुए नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में वह बच्चों से साथ गीत गाकर रंगों के बारे में जानकारी दे रहे हैं कि इंग्लिश पढ़ो नहीं तो पछताओगे।

सात रंगों के बारे में दे रहे हैं जानकारी

वह बच्चों को बता रहे हैं कि इंग्लिश के बिना एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकते इसलिए नूनू रे इंग्लिश पढ़ो नहीं तो आगे पछताओगे। करीब 2:30 मिनट के इस वीडियो में वह बच्चों से सात रंगों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। वीडियो में वह होली के दौरान काला रंग से बचने की भी सलाह दे रहे हैं। इस दौरान वह वर्ग क्लास में बच्चों के साथ गाना गाते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि बैजनाथ रजक जिले के हसनपुर के मालदा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। “मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम” के तहत रंग से चेहरा पर होने वाली परेशानियों से बचने के लिए उन्होंने बच्चों के बीच यह प्रस्तुति दी है।

पहले भी कई वीडियो हो चुके हैं वायरल

इससे पूर्व भी श्री रजक का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह खेल खेल में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। गत दुर्गा पूजा के दौरान भी मेला का सम्मान खाने-पीने और महंगाई के इस दौर में खिलौने पर बेवजह अभिभावकों से खर्च नहीं कराने की सलाह से संबंधित वीडियो विगो वायरल हुआ था।श्री रजक के खेल-खेल में गाना गाकर बच्चों का पढ़ने का यह तरीका पर बिहार सरकार ने भी उन्हें पुरस्कृत किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.