Breaking News

मोतिहारी में पुलिस का एक्शन:अलग-अलग थाना क्षेत्र से छह अप’राधी गिर’फ्तार

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तीन अलग अलग कांड का खुलासा करते हुए उसमे शामिल छह अपराधियों को लूट के समान हथियार और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने आठ लूट और एक हत्या कांड का खुलासा हुआ,रविवार को मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गयाघाट के पास कुछ अपराधी जमा हो कर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में जमा हुआ है।

सूचना के बाद अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में टीम बना कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई, जहा से तीन युवक को हिरासत में लिया गया, जब उसकी तलाशी ली गई तो दो देशी कट्टा, तीन कारतूस और मादक पदार्थ बरामद हुआ, गिरफ्तारी तीनो अपराधी को थाने ला कर पूछताछ की गई तो उसने गोपालगंज, नगर थाना, केसरिया, संग्रामपुर, कोटवा, हरसिद्धि और डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में हुए सात लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया हैं। गिरफ्तार तीनों अपराधी के विरुद्ध हरसिद्धि थाना में एक और प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है।

महिला के हत्या का हुआ खुलासा

गोविंदगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया सरेह से एक अज्ञात महिला का शव दो मार्च को बरामद हुआ था, महिला के शव मिलने के बाद गोविंद गंज थानाध्यक्ष इसकी तकिया में जुटे की आखिर यह महिला कौन है। किसने इसकी हत्या की है, वैज्ञानिक तरीके से पता चला की उसी गांव के हासिम हुसैन के द्वारा किया गया है। शक के आधार पर जब उसे हिरासत में ले कर पूछताछ किया गया तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया, उसने बताया की पांच वर्ष पूर्व मजदूरी करने मुबई गया था, वहा मुर्शिदा बाद की नीतू से मुलाकात हुई, दोनो में प्यार हुआ जब नीतू शादी के लिए दबाव बनाना शुरू की तो हासिम मुंबई से घर आया, उसे ढूंढते हुए नीतू उसके घर पहुंच गई, इसी बीच हासिल ने उसकी हत्या कर फेक दिया, हासिम ने पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ और उसका जला हुआ मोबाइल हासिम के पास बरामद हुआ, जिसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.