Breaking News

एंबुलेंस में ताबूत और उसमें शराब की बोतलें:नालंदा में तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, होली पर झारखंड से मुजफ्फरपुर जा रही थी खेप

बिहार में होली पर शराब की तस्करी का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। अब तक एंबुलेंस में शराब आ रही थी, लेकिन इस बार तस्करों ने एंबुलेंस के अंदर ताबूत में शराब भरकर ले आए। ताबूत पर फूल-मालाएं चढ़ा दीं, जिससे लगे की उसमें डेड बॉडी है।

नालंदा पुलिस ने सोमवार दो तस्कर और एक एंबुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। एंबुलेंस में रखी ताबूत में 5 बैग ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद किया गया। इन 5 बैग से कुल 146 बोतल बरामद की गई। एंबुलेंस चालक की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी सुनील कुमार सिंह के रूप में की गई। वहीं, तस्कर बगोदर निवासी मदन शर्मा और मदन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।

नालंदा में सोमवार को एक एंबुलेंस में रखे ताबूत के अंदर से 5 बैग ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद किया गया।

नालंदा में सोमवार को एक एंबुलेंस में रखे ताबूत के अंदर से 5 बैग ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद किया गया।

मामले को लेकर राजगीर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि शराब की खेप रिम्स हॉस्पिटल रांची के पास से लाया जा रहा था। जिसे मुजफ्फरपुर में आपूर्ति करना था। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद थाना क्षेत्र के चमरडीहा मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। तभी गया की ओर से आ रही एंबुलेंस को रुकवाया गया।

जांच में एंबुलेंस के अंदर एक ताबूत मिला, जिसके ऊपर फूल, माला सेंट आदि रखा हुआ था। जैसे ही ताबूत को हटाया गया तो उसके अंदर से 5 बैग मिले। इन 5 बैग से कुल 146 ब्रांडेड बोतल जब्त किया गया।

इस संबंध में राजगीर थाना में कांड दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत दर्ज किया गया। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

ठंड में जैकेट बनाकर तस्करी हुई थी
इसके पहले ठंड में तस्करों ने शराब के पाउच की जैकेट बनाकर शराब की तस्करी की थी। इसका वीडियो भी सामने आए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.