मुजफ्फरपुर में बहनोई को बुलाने गए साले को गोली मारने का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में आरोपी व्यक्ति के हाथ में हथियार है। वह मकान के पहले मंजिल पर खड़ा है। हथियार में गोली लोड करने की कोशिश कर रहा है। उसके साथ एक युवक भी है। वह तेजी से गोली लोड करते दिख रहा है।
वहीं गली में खड़े दूसरे व्यक्ति के हाथ में गोली लगी हुई है। इसके हाथ से खून निकलता दिखाई दे रहा है। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। साथ ही, कुछ युवक भागते भी नजर आ रहे है।
वीडियो अहियापुर थाने के साकेतपुरी मोहल्ले के रोड नंबर 1 की है। जहां एक व्यक्ति चंदन कुमार अपने बहनोई को बुलाने के लिए पहुंचा है। उसी दौरान आरोपी व्यक्ति गोली चलाता है। आरोपी चंदन का बहनोई बताया जा रहा है। चंदन कांटी थाने क्षेत्र के मधुबन का रहने वाला है।
उन्होंने बताया था कि वे अपने बहनोई विनय कुमार को बुलाने गए थे। बहनोई का आरोपी से जमीनी विवाद चल रहा है। विवाद पिछले 6 महीने से है। इसको लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उनके घर पर एकादश का श्राद्ध कर्म चल रहा था। इसी को लेकर वे बहनोई को बुलाने गए थे। घर पर जैसे ही पहुंचे तो आरोपी ने अंदर से ताला मार दिया।
आरोपी पहली मंजिल पर से फायरिंग करने लगा। उसके साथ उनके बेटे भी फायरिंग में शामिल थे। फायरिंग के दौरान उनके बाए हाथ में एक गोली लग गई। इसमे वह घायल हो गया।
वहीं उनके भांजे कुंदन कुमार ने बताया था कि घटना के दौरान आरोपी पक्ष ने कुछ युवकों को भी मारपीट करने के लिए बुलाया था। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई थी। कुछ अन्य लोगों को भी चोटे आई है। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अहियापुर थानेदार का कहना है की आपसी विवाद में गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।



Comment here