
पटना आईआईटी।
पटना आईआईटी टीम ने मंगलवार काे शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट का जायजा लेने के दाैरान शहर में जगह-जगह लगे सीसी कैमरा की क्वालिटी काे देखा। सीसी कैमरा के साथ ट्रैफिक सिग्नल की जांच-पड़ताल की। एसटीपी का उपकरण हाल ही में आया है। उस उपकरणाें की भी टीम ने पड़ताल की। स्मार्ट सिटी से शहर में चल रहे नाला निर्माण काे लेकर नाला के एलाइमेंट पर फिर से टीम ने सवाल उठाया।
बार-बार चेतावनी के बावजूद हनीकम पर टीम ने आपत्ति जतायी। पटना आईआईटी टीम का यह चाैथा निरीक्षण है। 11 सदस्यीय टीम तीन ग्रुप में बंट कर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे पार्क निर्माण, फेस लिफ्टिंग, सड़क-नाला, शाॅपिंग मार्ट, इंटेलीजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम समेत बाकी सभी प्राेजेक्ट का जायजा लिया। स्मार्ट सिटी व पटना आईआईटी में दाे साल में 12 बार जांच करने का एग्रीमेंट है।
एसटीपी की टीम ने की पड़ताल
शहर के कुछ इलाके काे जल जमाव से निजात दिलाने के लिए एसटीपी का निर्माण चल रहा है। एसटीपी के लिए स्मार्ट सिटी एजेंसी द्वारा उपकरण मंगवाया गया है। उस उपकरण की टीम ने पड़ताल की। जंक्शन इंप्रूवमेंट के तहत अघाेरिया बाजार चाैक,कल्याणी,मिठनपुरा चाैक,हाथी चाैक समेत अन्य दाे स्थानाें पर काम चल रहा है।



Comment here