Breaking News

हाईवे पर लू’टपाट करने वाले लोकल गैंग का खुलासा:मुजफ्फरपुर में 5 युवकों ने बनाया था गैंग

मुजफ्फरपुर में शाम ढलते ही हाईवे पर लूटपाट करने वाले लोकल गैंग गिरोह के शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 5 युवकों ने मिलकर लोकल गैंग बनाया था। जो जिले के सिवाईपट्टी इलाके में लगातार लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। गैंग का नाम मिथुन गिरोह रखा गया था। शिवहर जिला से सटे सिवाइपट्टी इलाके मे आए दिन राहगीरों से लूटपाट की जा रही थी

हथियार के साथ दबोचा

टेक्निकल सर्विलांस के आधार सिवाइपट्टी थानेदार ललित कुमार ने एक टीम बनाकर अलग-अलग जगहो से चार अपराधी को हथियार के साथ के दबोच लिया। इन सभी की पहचान सिवाईपट्टी थाना के खोजा पखड़ी निवासी मुन्ना कुमार, जगन्नाथ पखड़ी के मोहम्मद इरशाद, हरशेर के अर्जुन कुमार, और टेंगरारी के अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। वही इस गिरोह का मास्टरमाइंड मिथुन फरार है।

लूटी हुई मोबाइल भी बरामद

इसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इनके पास दो देसी कट्टा, पांच जिंदा गोली, दो लूटी हुई बाइक, और लुटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए DSP पूर्वी मनोज पांडे ने बताया की सिवाईपट्टी के रामपुर रतन मे इन्हीं अपराधियों के द्वारा बीते 11 फरवरी को एक शिक्षक से हथियार के बल पर लूटपाट की थी। जिसमें में लूटी हुई बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

डीएसपी ने बताया यह सभी अपराधी मुजफ्फरपुर के अलावा आसपास के जिलों में भी सक्रिय हैं। यह गिरोह हथियार कहा से लाते है। इसकी जांच चल रही है। इनका पूर्व का आपराधिक इतिहास भी निकाला जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.