Uncategorized

सहरसा में बस ने बाइक सवार को रौंदा, हालत नाजुक:साली की शादी के लिए खरीदारी करने बाजार गया था, तभी हुआ हादसा

सहरसा में सोमवार की शाम एक बस ने बाइक सवार 28 वर्षीय युवक को रौंद दिया। इसके बाद फरार हो गया। ठोकर लगने से युवक का दोनों पैर फेक्चर हो गया। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया। वहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के बिहरा थानां अंतर्गत मनहरा पुला के पास की बताई जा रही है

जानकारी हो कि जख्मी युवक का नाम सुकन कामत है जो मधुबनी जिले के भवानीपुर वार्ड नं 7 का रहने वाला था।आज सोमवार को अपनी शाली की शादी को लेकर सुपौल से सामान खरीदकर अपने ससुराल जिले के बिहरा थानां क्षेत्र के बरसैर गांव आ रहा था।उसी दौरान रास्ते में मनहरा पुल के पास बस ने बाइक में ठोकर मार दिया जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया।और मौके वारदात से बस घटना स्थल से फरार हो गया।

वहीं जख्मी युवक की पत्नी कि माने तो सुपौल से अपनी शाली की शादी को लेकर समान खरीदकर लौट रहा था ।उसी दौरान बिहरा थानां क्षेत्र के मनहरा पुल के पास बस पीछे से बाइक में ठोकर मार दिया।जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गया।

इस घटना को लेकर जख्मी युवक का साला रवि की माने तो हमलोग सुपौल से बहन की शादी को लेकर अपना घर आ रहे थे समान खरीदकर।रास्ते में मनाहरा पुल के पास बस ने बाइक में ठोकर मार दिया।जिससे मेरा बहनोई जख्मी हो गया।जख्मी बहनोई को सदर अस्पताल में भर्ती करवाये जहां डॉ ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर बिहरा थानां अध्य्क्ष अकमल हुशेन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है ,आवेदन अभी अप्राप्त है आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.