बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले में एक बार फिर चोरों ने दो स्वर्ण आभूषण दुकान में शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा चौक पर घटी है। बताया जा रहा है कि पिपरा चौक पर देर रात चोरों के द्वारा दो स्वर्ण आभूषण दुकान का शटर और ग्रिल काटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।n
10 लाख से अधिक की जेवरात की चोरी
चोरों ने दोनों दुकान से ताला काटकर अंदर लॉकर और बॉक्स तोड़कर करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा के सोने और चांदी के जेवरात की चोरी की। घटना की जानकारी आज सुबह तब मिली जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा और इसकी जानकारी दुकान मालिकों को फोन पर दी गई।

सूचना मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचा तो दुकान से चोरी की वारदात की जानकारी मिली। चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्यपात है। इस दौरान कानो कान खबर मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग भी दुकान पर पहुंचे। घटना की सूचना पर बरौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त किया और डिवीआर अपने साथ ले गए
चोर इतने शातिर थे कि घटना के दौरान दोनों दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका डीवीआर भी अपने साथ ही ले गए। बरौनी थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। इसके साथ ही वह आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।



Leave a Reply