Breaking News

बांका में सड़क हा’दसा, दूसरे घायल की भी मौ’त:श’व के गांव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

बांका में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब दोनों का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बता दें कि 25 फरवरी को बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार हवा की टक्कर से ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के क्रम में सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के सोभन पुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। मृतक का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं बांका के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 फरवरी की संध्या धौनी रेलवे स्टेशन के समीप भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर पीछे से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर का मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के कठौन गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रोने लगे। मौके पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.