मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरी ने सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा स्तिथ वीर कुंवर सिंह मोहल्ले में रिटायर्ड कर्मी शिवनारायण शर्मा के घर से 5 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली है। चोरों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा, फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गृहस्वामी ने सदर थाने की पुलिस को सूचना दिया है। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में गृहस्वामी की बहु मोनिका कुमारी ने बताया की उनके ससुर शिवनारायण शर्मा बिहार राज्य जल परिषद में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थे। वे अब रिटायर्ड हो चुके है। उनके पति पटना में निजी कंपनी में कार्यरत है। ससुर का पीछे दो तीन दिनों से तबियत खराब थी। इसको लेकर वे ससुर को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गई थी। घर पर बेटा और बेटी थी। रात को बच्चे माधौल स्तिथ मायके चले गए। घर को बंद कर दिया था। मेन गेट पर ताला लगा था। वे भी रात को लौटी। थकी हुई थी तो मायके में ही रुक गई। जिसके बाद वे अपने बच्चो के साथ अगले दिन मकान पर आई। वहा पहुंची तो देखा की मेन गेट का ताला टूटा हुआ। घर में तीन कमरे है। न अंदर जाने पर देखा तो गोदरेज से करीब 3 लाख के गहने, 50 हजार नकद रुपए, बच्चो के गुल्लक समेत करीब 5 लाख की संपत्ति चोरी हो चुकी है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। दूसरे कमरे का बेड को पलटा गया था। ट्रंक खुला हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी है। मामले में सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।
मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड जलपरिषद कर्मी के घर से चो’री:चोरो ने मेन गेट का ताला तोड़कर 5 लाख की संपत्ति चुराई



Leave a Reply