Breaking News

मुजफ्फरपुर में 7 मिनट में 11 लाख लू’टने का मामला:गली में लगे सीसीटीवी में नजर आए बाइक सवार बदमाश, एक कर्मी हिरासत में

मुजफ्फरपुर में कुरियर कंपनी से 11 लाख रुपये लूट मामले में सीसीटीवी सामने आया है। इसमें अपराधी बाइक से जाते और आते दिख रहे है। महज 7 मिनट के भीतर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिस वक्त यह लूटपाट की घटना घटी। उस वक्त कार्यालय में कर्मचारी कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी निवासी कृष्णा कुमार भीतर मौजूद था। सीसीटीवी में देखा जा रहा है की देर रात करीब 02:44 बजे गली से कुरियर कंपनी की ओर जाते दिखते है। वे कार्यालय में घुसे और कर्मचारी को गन पॉइंट पर लेकर कैस बॉक्स को उखाड़ कर ले गए। बताया गया कि इस कैस बॉक्स में करीब 11 लाख रुपया नगद था।

वही, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दो बजकर 51 मिनट पर जाते दिखते है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की गस्ती गाड़ी मौके पर पहुँची। उसके कुछ देर बाद ही थानेदार सतेंद्र कुमार मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। घटनास्थल की जांच की। मौजूद कर्मचारी से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसमें तीन बदमाश दिखे है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाशो ने पहले कुरियर कंपनी का रेकी किया। फिर घुसा और सात मिनट में घटना को अंजाम देने के बाद कार्यालय से निकल गए। घटना के करीब एक घण्टे बाद 03:53 में थानेदार को इसकी सूचना दी गई।

कंपनी के एरिया मैनेजर ने अपने कर्मचारियों पर मिली भगत की जताई आशंका

वहीं घटना के संबंध में कंपनी के एरिया मैनेजर विभूषित कुमार ने बताया कि सुबह 03:26 मिनट पर मौजूद कर्मचारी के द्वारा सूचना दी गई कि कार्यालय से हथियार के बल पर 11 लाख की लूट हुई है। बदमाशो ने कैस बॉक्स को उखाड़कर ले गए है। इसी में सारे कैस रखे हुए थे। उन्होंने अपने कर्मचारियों पर ही संदेह जताते हुए बताया कि बिना उनके मिली भगत से यह लूटपाट की घटना संभव नही है। कार्यालय में तैनात सुरक्षा वेवस्था को लेकर एरिया मैनेजर ने बताया कि पहले सुरक्षा गार्ड तैनात रहते थे। लॉक डाउन के बाद कॉस्टिंग इतनी हाई हो गई कि कंपनी प्रोवाइड नही करवा पाती है। इसे लेकर शाम छह से सात बजे तक कार्यालय को बंद कर लेने का आदेश है।

प्रारंभिक जांच में कर्मचारी कृष्ण मोहन की स्थित संदिग्ध :

इधर थानेदार सतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कर्मचारी कृष्णा मोहन कुमार की स्थिति संदिग्ध दिख रही है। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशो की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में कर्मचारी कृष्णा मोहन ने बताया कि बदमाश ताला काटकर घुसे थे। लेकिन ताला काटने का कोई सामान नही मिला है। इसके साथ ही घटना के एक घण्टे बाद इसकी जानकारी मौजूद कर्मचारी द्वारा नही पटना से हब इंचार्ज द्वारा दिया गया। इससे कर्मचारियों की मिली भगत की आशंका है। एफआईआर दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

बता दें कि इससे पूर्व 29 जनवरी की देर रात बदमाशो ने हथियार के बल पर 2.62 लाख रुपये लूट लिया था। तीन मिनट के भीतर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले थे। घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे खराब मिले थे। उस मामले में कैशियर ज्ञान सरोवर के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक कर्मचारी की संलिप्तता सामने आया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.