Breaking News

परफॉर्मेंस ऑन ऑब्जेक्टिव पैरामीटर की रिपोर्ट जारी:बिहार के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में भागलपुर अव्वल, एमआईटी 15वें स्थान पर

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के परफाॅर्मेंस ऑन ऑब्जेक्टिव पैरामीटर की रिपाेर्ट में भागलपुर इंजीनियरिंग काॅलेज बिहार में अव्वल आया है। जबकि रिपाेर्ट में मुजफ्फरपुर इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नाेलाॅजी एमआईटी 15वें स्थान पर है। इससे बेहतर स्थिति मुजफ्फरपुर के राजकीय एवं महिला पाॅलीटेक्निक की है। विभिन्न पैरामीटर में दाेनाें संस्थान क्रमश: 5वें एवं छठे नंबर पर आए हैं। दरअसल, अब बिहार के इंजीनियरिंग एवं पाॅलीटेक्निक संस्थानाें का मूल्यांकन अब परफाॅर्मेंस ऑन ऑब्जेक्टिव पैरामीटर की रिपाेर्ट के आधार पर ही हाेगा।

इसके लिए 13 पैरामीटर तय किए गए हैं, जिसके अंकाें के आधार पर कुल अंक निर्धारित करते हुए विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के निदेशक वैभव चाैधरी ने बिहार के सभी टेक्निकल संस्थानाें के प्राचार्याें काे पत्र भेजा है। प्राचार्याें काे रिपाेर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। ताकि, संस्थानाें में पढ़ाई से लेकर छात्राें काे मिलने वाली सुविधाओँ में और इजाफा हाे सके। पत्र के मुताबिक, पैरामीटर की रिपाेर्ट में बिहार के 38 इंजीनियरिंग काॅलेजाें में भागलपुर काॅलेज अाॅफ इंजीनियरिंग के फैकल्टी व स्टूडेंट की उपस्थिति के साथ अधिकतर पैरामीटर में बेहतर अंक हैं।

पाॅलीटेक्निक संस्थानाें में राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज गाेपालगंज ने बाजी मारी है। बिहार के 44 पाॅलीटेक्निक काॅलेजाें में राजकीय पाॅलीटेक्निक मुजफ्फरपुर एवं बेला औद्याेगिक क्षेत्र स्थित राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक मुजफ्फरपुर भी टाॅप 10 में शामिल हैं। अच्छा परफाॅर्मेंस हाेने का लाभ अब संबंधित काॅलेजाें के प्राचार्याें के कॅरियर से भी जाेड़ा गया है। इंजीनियरिंग काॅलेजाें में पटना 18वें जबकि शिवहर की रैकिंग सबसे आखिरी है।

इन पैरामीटर के आधार पर तय हुई रैंकिंग की रिपाेर्ट

फैकल्टी व स्टूडेंट की उपस्थिति, रूटीन क्लास, छात्राें का प्लेसमेंट, लैब ऑपरेशन, फैकल्टी के क्वाटर, स्टूडेंट के लिए छात्रावास की सुविधा, लाइब्रेरी में छात्राें का विजिट, राशि की उपयाेगिता, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लेने वाले छात्र, गेम-क्वीज, डिबेट, स्पीच इवेंट, वर्कशाॅप-कांफ्रेंस, सिसकाे से सर्टिफायड स्टूडेंट।

44 पाॅलीटेक्निक संस्थानाें में 14 में आवास की सुविधा नहीं

रिपाेर्ट के मुताबिक, बिहार के 44 पाॅलीटेक्निक संस्थानाें में से 14 में कहीं शिक्षक-कर्मियाें ताे कहीं स्टूडेंट के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं है। नालंदा, भाेजपुर, बक्सर 3 इंजीनियरिंग काॅलेजाें में भी ऐसी ही स्थिति है।

9 इंजीनियरिंग काॅलेजाें में सबसे अधिक 5-5 प्लेसमेंट, महिला में भी इतने ही

प्लेसमेंट में पूर्णिया, सुपाैल, सहरसा, राेहतास, छपरा, दरभंगा, खगड़िया, मधेपुरा, औरंगाबाद में सबसे अधिक 5-5 प्लेसमेंट पिछले एक माह में हुए हैं। एमआईटी के 2 स्टूडेंट का प्लेसमेंट हुआ है। वहीं, पाॅलीटेक्निक संस्थान में राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक एवं राजकीय पाॅलीटेक्निक के 5-5 स्टूडेंट काे नाैकरी मिली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.