नालंदा जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर श्रवण कुमार ने कहा कि गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर ही मानव जाति का कल्याण हो सकता है। महात्मा गांधी सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे।
उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए सत्य और अहिंसा को अपनाया और जीत हासिल की। ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का उनका संदेश पुरी दुनिया में मशहूर है। भारत ही नहीं विदेशों के लोग भी किसी आंदोलन या प्रदर्शन के लिए अंहिसा के मार्ग को अपनाते हैं।

उन्होंने जो गांव के विकास का सपना देखा उसे देश के लोकप्रिय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने साकार करने का काम किया है। हमारी सरकार ने सात निश्चय योजना के माध्यम से गांव को स्मार्ट बनाने का काम किया है। न्याय के साथ विकास और सुशासन का मॉडल देश से लेकर प्रदेशों के लिए अनुकरणीय बना है। कुछ ऐसी पार्टी है जो एक तरफ गांधी जी की पूजा करती है तो दूसरी तरफ उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की भी पूजा करती है। उनके दोहरे चरित्र को देश की जनता बखुबी देख रही है और समझ भी रही है।
देश की आजादी में जिनका कोई योगदान नहीं वह आजकल राष्ट्रवाद का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। महात्मा गांधी धर्म परायण व्यक्ति थे और नैतिक मूल्यों पर दृढ़ थे। उन पर श्रीमद्भागवत गीता का काफी प्रभाव था और इसका वे नियमित पाठ किया करते थे। उनके विचारों में अहिंसा का लक्ष्य सत्य है। उनका कहना था कि अहिंसा सत्य के लिए होती है और प्रेम से भरपूर होती है। बिना प्रेम के अहिंसा हो ही नहीं सकती। प्रेम अहिंसा की प्रेरक शक्ति के रूप में काम करती है। उनका मानना था कि अहिंसा के जरिए दुनिया मे बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है



Leave a Reply