Breaking News

यूजर चार्ज व ट्रेड लाइसेंस को लेकर विरोध:पहली बैठक से पूर्व डिप्टी मेयर की अलग लाइन

निगम की नई सरकार को निगम बोर्ड की पहली बैठक में यूजर चार्ज व ट्रेड लाइसेंस को लेकर विरोध झेलना पड़ेगा। मंगलवार को बुलाई गई बैठक को लेकर विपक्षी गुट यूजर चार्ज व ट्रेड लाइसेंस के विरोध में अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है। दूसरी ओर, डिप्टी मेयर डॉक्टर मोनालिसा की लाइन भी मेयर के विपरीत है। डिप्टी मेयर की ओर से अलग से जनता से जुड़ा एजेंडा दिए जाने से निगम सरकार की परेशानी बढ़ गई है।

रविवार की देर शाम मेयर आवास पर स्टैंडिंग के कुछ मेंबरों के साथ रणनीति भी बनी। निगम सरकार की पहली बैठक के पहले ही तकरार को लेकर नगर विधायक विजेंद्र चौधरी का कहना है कि विकास को लेकर लड़ाई नहीं होनी चाहिए। सभी आपस में मिलजुल कर काम करें। जो एजेंडा दिया गया है। उसमें यूजर चार्ज व ट्रेड लाइसेंस की कोई चर्चा नहीं है।

जबकि शहर में जहां डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठ रहा है‌, वहां भी यूजर चार्ज लिया जा रहा है। मेयर को अपना एजेंडा बनाते समय डिप्टी मेयर, स्टैंडिंग मेंबर व वार्ड पार्षदों से भी विमर्श करना चाहिए। इधर, निगम के एक वरिष्ठ पार्षद का कहना है कि यह तय होना चाहिए कि निगम में मेयर, डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद के क्या अधिकार हैं, यह जानकारी होनी चाहिए। वार्ड पार्षद को भी जनता ने ही चुना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.