Breaking News

साधु के वेश में पकड़े गए 6 संदिग्ध:नवादा में भिक्षाटन कर रहे थे, ग्रामीणों को शक हुआ तो बनाया बंधक

नवादा जिला के अकबरपुर थाना क्षेत्र में चातर गांव में साधु के वेश में 6 संदिग्ध पकड़े गए हैं। लोगों का कहना है कि गेरुआ वस्त्र धारण कर ये लोग इलाके में भिक्षाटन कर रहे थे। संदेह होने पर पूछताछ की गई तो बयान बदलने लगे। इसके बाद इन्हें बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने पिटाई भी की।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। लोगों का कहना है कि ये सभी संदिग्ध दूसरे समुदाय के हैं। किसी गलत उद्देश्य की पूर्ति के लिए नवादा आए थे। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और इनपर कार्रवाई करे।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया है कि अकबरपुर थाना क्षेत्र में चातर हॉल्ट पर 6 की संख्या में गेरुआ एवं अन्य रंग के कपड़े में लोग उतरे। सभी दूसरे समुदाय के थे। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा साधु होने के आरोप में उन्हें बंधक बना लिया गया। सूचना मिलने पर अकबरपुर थाना की पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए थाने पर ले जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है की ये सभी उत्तरप्रदेश के गोंडा जिला के रहने वाले हैं।

पारंपरिक रूप से इसी वेश भूषा में भीख मांगते हैं

पूछताछ के दौरान इन संदिग्धों ने बताया कि हमारे पिता-दादा भी इसी तरह मांगने-खाने का काम करते थे। पारंपरिक रूप से इसी वेश भूषा में भीख मांग कर अपना जीवन यापन करते हैं। चातर हॉल्ट पर भीख मांगने के लिए उतरे थे। जहां स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.