मुंगेर में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को परेशान कर रखा है। अत्यधिक ठंड बढ़ने के कारण जहां लोग घरों में बिजली रूम हीटर का सहारा ले रहा है तो वही घर के बाहर लोग अलाव ताप कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। बेटे सोमवार को सुबह 6:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक घने कोहरा रहा तो दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक धूप रहने के कारण लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।
वही संध्या में 6:00 से कोहरा गिरना शुरू हो गया और देखते ही देखते 8:00 बजे तक पूरी तरह से शहर घने कोहरा से ढक गया। अत्यधिक कोहरा गिरने के कारण जहां रेल पटरी पर ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई। वही हाईवे सड़क पर भी अधिक धुंध रहने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। विजिबिलिटी अधिक रहने के कारण अत्यधिक कोहरा गिरने के कारण घने कोहरा के बीच वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी हो रही थी।
मुंगेर शहर के पूरब सराय से लेकर 5 किलोमीटर दूर तेलिया तालाब के समीप तक कोहरा इतना ज्यादा था कि वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए चल रहे थे। घना कोहरा रहने के कारण वाहन चालक सावधानी बरतते हुए अपने वाहन को धीरे धीरे चला रहे थे।
बता दें कि पिछले 1 सप्ताह से जिले के अंदर तापमान में लगातार बदलाव हो रहा हैं जिस कारण कभी पछुआ हवा से लोग परेशान रहते हैं तो वही सुबह और शाम अत्यधिक कोहरा रहने के कारण लोगों को जहां सुबह टहलने में काफी परेशानी होती है। तो वही संध्या बेला में अत्यधिक कोहरा रहने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की अगर मानें तो अभी लगातार मौसम में बदलाव होते रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को धूप खिली रहेगी लेकिन लगातार कोहरा गिरने का दौर जारी रहेगा।
10 दिनों के बाद बुधवार को खिला था धूप, थोड़ी राहत
कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार का दिन साल का सबसे खुशनुमा दिन रहा। कनकनी और पछुआ हवा के बीच दिन के करीब 12 बजे निकली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि धूप मध्यम ही निकली लेकिन विगत 10 दिनों के बाद बुधवार को लोगों को हल्की राहत जरूर मिली। इस बीच शाम को जिले में घना कोहरा छाया रहा जो सुबह करीब 9 बजे तक बदस्तूर जारी था। लेकिन करीब 11 बजे के बाद हल्की धूप निकलनी शुरू हुई जो दिन के चढ़ने तक करीब साढे 4 बजे तक लोगों को काफी शुकून दिया। बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पछुआ हवा की गति भी अन्य दिनों की तुलना में कम अर्थात् 11 किलो मीटर प्रति घंटा रही। कुल मिलाकर कहा जाए तो बुधवार को जिलेवासियों को सर्द और कंपकपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत रही।






Leave a Reply