Breaking News

अवैध खनन के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:टीम ने घेराबंदी कर 4 को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में बुधवार को बारुण थाना द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाकर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पांच ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। अवैध खनन के विरूद्ध यह निरंतर अभियान जारी है। जिसके कारण बालू माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है। लगातार छापेमारी से बालू माफिया अपनी अड्डा छोड़ फरार होते जा रहे है।n

बारुण थानाध्यक्ष शमीम अहमद कि माने तो पकड़े गए लोगों पर अवैध बालू का खनन करने, इसका कारोबार करने, जालसाजी करने व साजिश में शामिल होने का आरोप है। जिसमे कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहन चालकों से कागजात की मांग की गई, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां से आवश्यक कार्रवाई के उपरांत सभी को जेल भेज दिया गया।

गौरतलब हैं कि सोन नदी से अवैध खनन पर रोक हैं, इसके वावजूद बालू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध खनन के अलावा आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन रोको टोको वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन पर रोक के बावजूद भी सोन नदी से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। हालांकि जिले में लगातार हो रहे छापेमारी अभियान से हड़कम्प मचा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.