Breaking NewsUncategorized

गोपालगंज में सड़क हा’दसा, युवक की मौ’त:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को रौं’दा, घटना स्थल पर ही हुई मौत

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के चैन पट्टी गाँव के पास एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही घटना के सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज युवक की शिनाख्त में जुट गई। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी स्व अवध किशोर तिवारी के 37 वर्षीय बेटा विनीत तिवारी के रूप में कि गई।

दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है, कि मृतक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुचायकोट किसी काम के सन्दर्भ में गया था। वापस अपने घर लौटने के दौरान नगर थाना क्षेत्र के चैन पट्टी के पास NH 27 पर सोमवार की अहले सुबह एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही स्थानीय लोगो द्वारा इसकी सूचना तत्तकाल नगर थाना पुलिस को दी गईं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है कि मृतक पूर्व में सदर अस्पताल में डाटा ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। पिता की मौत दस वर्ष पहले हो गई थी जबकि माँ की मौत तबियत खराब होने के कारण पिछले अप्रैल माह हो गई। मां बाप का इकलौता बेटा था। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.