Breaking News

पटना में चौकीदार को मा’र डा’ला:अपरा’धियों ने पी’ट-पी’टकर उतारा मौ’त के घाट

पटना के बिहटा में अपराधियों ने एक चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बिहटा स्थित बोरिंग ऑफिस परिसर से सोमवार की सुबह पुलिस ने एक चौकीदार का शव बरामद किया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहटा के दिन पूरा निवासी राकेश पासवान 42 वर्ष रविवार की रात अपने घर से ड्यूटी के लिए थाना आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि थाना ना पहुंचकर रास्ते में ही वह लापता हो गए। सोमवार की सुबह बिहटा के बोरिंग ऑफिस परिसर में चौकीदार का शव लोगों ने देखा। चौकीदार के शव मिलने की सूचना आगे की तरफ पूरे गांव में फैल गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक चौकीदार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस मामले को लेकर बिहटा थाना प्रभारी सनोवर खान ने बताया कि चौकीदार की पहचान स्वर्गीय देवनारायण पासवान के पुत्र राकेश पासवान के रूप में हुई है। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सोमवार की देर रात अपराधियों के द्वारा उनकी हत्या ईंट पत्थरों से कुच-कूचकर कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.