समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी मोरवा परिसर में जजर्र छत का मरम्मत किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छत टूट कर नीचे गिरने की वजह से 2 मजदूर जमीन पर गिर गए जिससे दोनों को गंभीर चोट आई है। वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल मजदूरों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है
मजदूरों की नहीं हो सकी है पहचान
बताया जा रहा है कि इसमें से एक मजदूर के सर पर गहरी चोट लगी है, जबकि दूसरे मजदूर का पैर फ्रैक्चर हो गया है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि कहीं ना कहीं मजदूरों द्वारा स्वयं लापरवाही बरतने की वजह से दुर्घटना हुई है। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता की वजह से दोनों युवक का जान बच गई, क्योंकि छत गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और दोनों युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज की जा रही है। वहीं दोनों मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके कारण उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।



Leave a Reply