Breaking NewsUncategorized

सहायता:कोरोना पीड़ित 2 परिवार को उपलब्ध कराई गई मदद

कोरोना महामारी में अपनों को खो चुके दो परिवार को मदद पहुंचाई गई है। यह मदद स्वास्थ्य विभाग व सहयोगी संस्था केयर इंडिया ने पहुंचाई है. बुधवार को दो परिवारों के बीच दुधारू पशु के रूप में उन्नत नस्ल की बकरी उपलब्ध कराया गया। केयर इंडिया की डीटीएल पल्लवी कुमारी ने बताया कि महामारी की वजह कई लोगों ने अपनों को खोया है। इसमें कई परिवार ऐसे हैं। जिनके मुखिया व एक मात्र कमाऊ सदस्य ही महामारी की भेंट चढ़ गए। परिवार के अनाथ बच्चों को आज जीविकोपार्जन के लिये मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। केयर इंडिया की टीम ने जिले के ऐसे परिवारों से मिलकर उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए इसका आकलन किया था।

इसके आधार पर चिह्नित परिवारों के बीच पूर्व में राहत सामग्री का वितरण किया गया था। इसी कड़ी में चिह्नित दो परिवारों उन्नत किस्म की बकरी दी गई। यह मदद अररिया में हीना परवीन व फारबिसगंज में गौरी देवी को दी गई। मौके पर जिला मूल्यांकन अनुश्रवण पदाधिकारी पंकज कुमार, डीटीएफओ केयर डोली वर्मा, केयर इंडिया के कंसल्टेंट नौशाद शाह, मो. निशार, रूपेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे। कोरोना से हुई मौत मामले में केंद्र सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 04 लाख व राज्य सरकार द्वारा 50 हजार आर्थिक सहायता के रूप में उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।

जानकारी देते हुए जिला क्वालिटी एश्योरेंस पदाधिकारी मधुबाला ने कहा कि अब तक कोरोना पीड़ित कुल 270 परिवारों का आवेदन विभाग को प्राप्त हुआ है। इसमें 24 मामले ऐसे हैं। जिसमें मौत राज्य के बाहर हुई है। इसमें 195 आवेदकों का आवेदन स्वीकृति के पश्चात भुगतान क अनुमोदन हो चुका है। शेष बचे परिवारों को जल्द राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.