Breaking News

मैथिली ठाकुर को दिल्ली एयरपोर्ट पर आधे घंटे खड़े रखा:इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ ने सामान के साथ रोका, बोला- सेलिब्रिटी हैं तो क्या हुआ

कम उम्र में ही सेलिब्रिटी बन चुकी बिहार की लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट में बदतमीजी हुई है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मैथिली को उनके सामान के साथ फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। स्टाफ ने ग्राउंड में ही उन्हें आधे घंटे तक लगेज और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ खड़े कराए रखा।

जब वहां मौजूद लोगों ने स्टाफ के दुर्व्यवहार का विरोध किया और कहा कि वो सेलिब्रिटी हैं। इस पर स्टाफ ने दो टूक में कह दिया कि सेलिब्रिटी हैं तो क्या हुआ? अपने साथ हुए इस व्यवहार से गायिका मैथिली ठाकुर बेहद नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

मैथिली ठाकुर ने ट्वीट कर जाहिर की नाराजगी।

मैथिली ठाकुर ने ट्वीट कर जाहिर की नाराजगी।

दिल्ली से पटना आ रही थीं मैथिली

इस मामले को लेकर उन्होंने ट्वीट किया। बताया कि निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार की सुबह दिल्ली से पटना आना था। इंडिगो की फ्लाइट 6E-2022 में उनका टिकट था। फ्लाइट स्टाफ तेजेंद्र सिंह ने लगेज को देख गलत व्यवहार किया। फ्लाइट में चढ़ने से उन्हें रोका गया। उस बीच वहां मौजूद लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे। उन लोगों ने भी स्टाफ से कहा कि वो एक सेलिब्रिटी हैं। फिर भी एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ ने उन सब की नहीं सुनी।

मैथिली को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मोतिहारी जाना था, वो दिल्ली से पटना लौटी थीं।

मैथिली को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मोतिहारी जाना था, वो दिल्ली से पटना लौटी थीं।

सोच में हूं दोबारा इस एयरलाइंस से सफर करूंगी या नहीं

इस कारण मौके पर उन्हें सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ा। उस वक्त वो पूरी तरह से असहज हो गई थीं। मैथिली का आरोप है कि तेजेंद्र सिंह का तरीका बिल्कुल गलत था। अपने ट्वीट के जरिए मैथिली ने इस मामले को सबके सामने लाया। इंडिगो और DGCA को टैग किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत वो DGCA से करेंगी। साथ ही लिखा कि दुविधा में हूं कि क्या मुझे भविष्य में इस एयरलाइंस से यात्रा करनी चाहिए?

बता दें कि मैथिली ठाकुर मधुबनी की रहनेवाली हैं और उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोतिहारी जाना था। जिसके लिए वो दिल्ली से पटना आ रही थीं।

Comments (1)

  1. मेरे ख़याल से airline वालों ने ठीक किया
    बहुत से लोग सिलेब्रिटी बन कर फ़ायदा उठाते है जबकी airline कम्पनी में कोई चूक होती तो सब उसी का दोष देते ।
    अमेरिका में तो शाहरुख़ खान को भी काफ़ी चेकिंग से गुजरना पड़ता है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.