मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का ब’हिष्कार करने वाले 1195 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से नि’लंबित कर दिया गया है। इसमें जिला परिषद नियोजन इकाई के 1057 शिक्षक, नगर निगम के 114, नगर पंचायत कांटी के 9, नगर पंचायत मोतीपुर के 11 व नगर पंचायत साहेबगंज के 4 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। डीईओ डॉ. विमल ठाकुर की अनुशंसा पर विभिन्न नियोजन इकाईयों की ओर से शिक्षकों को निलंबित किया गया है। नगर निगम के शिक्षकों को निलंबन अवधि में डायट कार्यालय में योगदान करना है।

मामले को लेकर नियोजन इकाई की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें शिक्षकों पर मैट्रिक के मूल्यांकन का बहि’ष्कार करने, शिक्षकों के बीच भय और अराजकता उत्पन्न करने पर का’र्यवाई किए जाने की बात कही गई है। जिले में मैट्रिक के मूल्यांकन के लिए 6 केंद्र बनाए गए है। बिहार बोर्ड की ओर से कॉपियों को जांच के लिए शिक्षकों को पत्र दिया गया था। इसके सभी केंद्र पर आधे से अधिक शिक्षकों ने योगदान नहीं दिया। विभागीय निर्देश के बाद सभी केंद्रों से मांगी गई शिक्षकों कि सूची के आधार पर नियोजन इकाई ने शिक्षकों पर कार्र’वाई की है। निलंबित होने वाले शिक्षकों को विभागीय कार्र’वाई के अधीन किया गया है।

Input: Dainik Bhaskar



Leave a Reply