2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के अस्तित्व पर सं’कट नजर आ रहा है। यह सस्पेंस बना हुआ है कि महागठबंधन में आरजेडी के सहयोगी रालोसपा, वीआईपी, ‘हम’ और कांग्रेस जैसे दल आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे या फिर अलग राह लेंगे? महागठबंधन में काॅर्डिनेशन कमिटी बनाने की सहयोगियों की मांग को आरजेडी बेहद हल्के में ले रही है जिससे सहयोगी नाराज हैं।आरजेडी के रवैये से नाराज रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने आज पटना में पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुला ली है।

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ-साथ प्रकोष्ठओं के प्रमुखों की बैठक बुलाई है. प्रदेश कार्यालय में हो रही इस बैठक में इस बात पर चर्चा हो रही है कि महागठबंधन और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी किस दिशा में आगे बढ़ा जाये.माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा पिछले कुछ वक्त से आरजेडी और खास तौर पर उसके नेता तेजस्वी यादव के रवैया से आह’त है.






Leave a Reply