Uncategorized

मुजफ्फरपुर: पहली सोमवारी पर बाबा की नगरी में बोलबम की उठी गूंज, गाजे बाजे के साथ पहुंचे श्रद्धालु 

मुजफ्फरपुर: पहली सोमवारी पर बाबा की नगरी में बोलबम की उठी गूंज, गाजे बाजे के साथ पहुंचे श्रद्धालु 

दो साल तक कोरोना महामारी के कारण उत्तर बिहार कामुजफ्फरपुर देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक नहीं किया। इस बार भक्तों के लिए बाबा के पट खुल गए हैं। पहली सोमवारी को पहलेजा घाट से जल लेकर भक्तों ने बाबा पर जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। बोलबम और हर हर महादेव के नारे से बाबा की नगरी गूंज उठी। 

गरीबों के मशीहा बाबा गरीबनाथ भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं इसी श्रद्धा भाव से बाबा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती गई हैं। पहलेजा घाट जिसकी दूरी 92 किलोमीटर हैं वहाँ से श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक जल लेकर आते हैं और बाबा गरीब नाथ पर जल अर्पण करते हैं। 

भक्तों का जोश देखते बन रहा था। दिन में भीषण गर्मी में तपते हुए भी वे शाम से ही बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास जुटने लगे थे। रात के 12 बजे से बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया। मुख्य पुजारी विनय पाठक ने बताया कि देर रात तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर लिया। भीड़ नियंत्रण को लेकर इस बार भी अरघा से ही जलाभिषेक की व्यवस्था की गई थी।

वार्ड 16 के वार्ड पार्षद पवन कुमार राम ने बताया कि चंदवारा गंडक नदी से जल लेकर गाजे बाजे साथ यात्रा निकाली गई हैं। जो पूरे शहर में आस्था, उमंग और भक्ति के साथ सरैयागंज टावर होते हुए कल्याणी चौक से बाबा की  नगरी में पहुंच कर जलाभिषेक करेंगे।

जैसी आस्था पहली सोमवारी को रही वैसे ही दूसरी और तीसरी सोमवारी में लाखों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तरफ से ठोस इंतजाम किए गए हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.