बक्सर जिले के किशुनीपुर गांव में एक CRPF जवान के पहल काफी चर्चा में है। जवान द्वारा अपने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए लगभग 1 किलोमीटर तक कच्ची सड़क का निर्माण कराया है।जिसमे वह अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर दिया है।जवान की इस पहल को देख कुछ समाज सेवी रिटायर्ड जवानों द्वारा भी सहयोग कर जवान के उत्साह को बढ़ाने का कार्य किया गया है। CRPF जवान सुनील कुमार यादव स्थानीय गाँव के निवासी बलिराम यादव के पुत्र है जो वर्तमान में छतीसगढ़ के बीजापुर जिला में राष्ट्र सेवा में लगे हुए है।सड़क निर्माण के बाद 24 जून को उद्घाटन किया जायेगा जहां SDO के अलावे राजपुर के BDO ,CO और थाना प्रभारी को भी आमंत्रित किया गया है।
बताया जा रहा है कि सुनील देश के साथ साथ अपने गाँव से काफी प्रेम करते है। वही वे जब भी छुट्टी पर गाँव आते थे तो सड़क के अभाव में किसानों एवं आम लोगों की परेशानियों से रूबरू होते थे। वही ग्रामीणों ने भी इस सड़क की निर्माण के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन किसी न किसी कारण से सड़क का निर्माण नही हो सका। इस बीच सुनील अपने मन मे यह संकल्प लिए कि अपने गाँव के इस सड़क को वे खुद अपने पैसों से बनवाएंगे।
बताया कि इस सड़क के बन जाने से प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सुविधा होगी। वही हजारों एकड़ खेतों तक आसानी से वाहन भी पहुँचने लगेंगी जिससे सैकड़ों किसान लाभान्वित होंगे। बताते चलें कि स्थानीय गाँव में सड़क बन जाने के कारण ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
सुनील कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को पूरा करवाने में यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त, शिवकुमार यादव एवं उनके पिताजी बलिराम यादव के अलावे हवलदार यादव,परशुराम यादव,प्यारेलाल यादव का विशेष सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि लगातार कई दिनों तक JCB चलने के बाद सड़क निर्माण कार्य पूरा हुआ है।






Leave a Reply