Uncategorized

नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से  राज्यसभा जाने की अपनी अधूरी इच्छा का इजहार किया है, तब से ही बयानबाजी जारी है और अटकलें तेज होने लगी है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्यसभा नहीं जाएंगे. सीएम के राज्यसभा जाने की चर्चाओं को जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अफवाह बताया है.

जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि अरे भाई, आदरणीय नेता श्री नीतीश कुमार जी को फिलहाल पांच वर्षों के लिए बिहार की जनता की सेवा का जनादेश प्राप्त है। अर्थात, नीतीश जी कहीं नहीं जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे..!

दरअसल, बुधवार को संवाददाताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा था कि उनकी इच्छा है कि वो राज्यसभा जाएं. विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सीएम ने बिहार विधानसभा में अपने कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ”वह किसी भी समय राज्यसभा के सदस्य बनना चाहते हैं.

आपको बता दें कि नीतीश बिहार विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं. अगर वह राज्यसभा का रुख करते हैं तो सभी सदनों के सदस्यों के रूप में उनका नाम अंकित हो जाएगा. नीतीश अगर राज्यसभा जाते हैं तो वे उस लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जो संसद और विधानसभा के सभी सदनों के सदस्य रहे हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.