पणजी. गोवा (Goa) में बिट्स पिलानी कैंपस (BITS Pilani campus) में कोरोना (Coronavirus) के 24 मामले सामने आए हैं. इसके बाद गोवा प्रशासन ने कैंपस में सभी स्टूडेंट्स और टीचर्स की कोरोना जांच कराने का फैसला किया है. ऑफलाइन क्लास स्थगित कर दी गई हैं. संक्र’मितों को क्वारंटीन करके उनके संपर्क में आए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है. गोवा में कोरोना का विस्फोट ऐसे समय सामने आया है, जब देश में कोविड के मरीजों की संख्या अपने निचले स्तर पर है और कम केसों को देखते हुए 1 अप्रैल से कोरोना की पाबंदियों को भी खत्म कर दिया गया है.विज्ञापन
गोवा में बिट्स पिलानी का कैंपस वास्को टाउन (Vasco) के जुआरीनगर में है. इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वास्को के डिप्टी कलक्टर दत्ताराज देसाई ने आदेश जारी करके कैंपस में बिना कोरोना जांच के किसी के भी प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. सभी के लिए मास्क पहनना और दो मीटर की दूरी बनाए रखना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा अगले 15 दिनों के लिए सभी क्लासों को ऑनलाइन कर दिया गया है.

डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है. इन लोगों के लिए खाने-पीने का अलग इंतजाम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इन लोगों के संपर्क में जो भी आए हैं, वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और अपना ध्यान रखें. इन सभी लोगों को आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी.
देश में कोरोना केसों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1335 नए मरीज सामने आए और 24 लोगों की मौत हुई. शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में एक्टिव केस घटकर 14,704 रह गए हैं, जो कुल संक्रमितों का महज 0.03 प्रतिशत हैं. रिकवरी रेट 98.75 फीसदी और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.22 प्रतिशत है.




Comment here