Uncategorized

तेजप्रताप की साइकिल गायब हो गई, मच गया हड़कंप

PATNA : आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर साइकिल चलाकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेज प्रताप यादव की साइकिल गायब हो गई. जी हां 10 सर्कुलर आवास से तेजस्वी यादव के साथ साइकिल चलाते हुए तेज प्रताप यादव पार्टी दफ्तर पहुंचे. लेकिन वहां पहुंचने के बाद तेज प्रताप यादव की साइकिल का ध्यान किसी को नहीं रहा. अचानक से किसी ने साइकिल की बाबत पूछा तो खोजबीन शुरू हुई. लालू के बड़े लाल की साइकिल का कहीं अता पता नहीं चल रहा है.

तेजप्रताप यादव की साइकिल गुम होने के बाद हड़कंप मच गया. तेजस्वी यादव के साथ-साथ तेज प्रताप यादव के लगातार हर तरफ साइकिल तलाश रहे हैं. लेकिन खबर लिखे जाने तक तेज बाबू की साइकिल नहीं मिल पाई थी.

बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव अपने सरकारी आवास से साइकिल पर सवार होकर 10 सर्कुलर पहुंचे थे और फिर वहां से दूसरी साइकिल लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे. तेज प्रताप यादव की पहली साइकिल एक नेताजी लेकर आ रहे थे. लेकिन तेजस्वी यादव के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में उन्होंने साइकिल खड़ी कर दी और तब से उसका कोई अता-पता नहीं है अब स्टाफ से लेकर गार्ड तक तेज बाबू की साइकिल तलाश रहे हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.