BIHARBreaking NewsPATNASTATE

RJD स्थापना दिवस / साइकिल पर सवार होकर निकले तेजस्वी-तेजप्रताप, सरकार पर बोला जो’रदार हम’ला…

PATNA : आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साइकिल पर सवार होकर निकले हैं. तेजस्वी यादव ने महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र से लेकर राज्य सरकार पर जोरदार हम’ला बोला है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास से निकले तेजस्वी यादव के साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी मौजूद हैं. तेजस्वी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले जब’रदस्त हुंकार भरते हुए कहा है कि जनता को कोरोना वायरस परे’शानियां झेल’नी पड़ी है. उसका जवाब वह वोट से देगी.

राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है. 5 जुलाई 1997 को जनता दल से अलग होने के बाद लालू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी. स्थापना दिवस के मौके पर आज कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि वह पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को देखते हुए साइकिल चलाकर विरोध जताएं. तेजस्वी यादव खुद आज 5 किलोमीटर साइकिल चलाने निकले हैं.

तेजस्वी यादव ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. तेजस्वी ने कहा था कि उनकी पार्टी बिहार में सामाजिक न्याय की ल’ड़ाई को आगे रखेगी और गरीबों को कोरोना काल में आ रही मु’श्किलों के बीच पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता मददगार बनेगा. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा.. मजदूरों को दाने-दाने से मोहताज करने वाली सरकार  पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ा, किसके लिए तिजोरी भर रही है ? तानाशाही जनविरोधी सरकार को झुकायेंगे. हर पंचायत से विरोध का बिगुल बजाएंगे. स्थापना दिवस के अवसर पर आरजेडी डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि, दिन प्रति दिन बढ रही महंगाई, राज्य की बदहाल विधि व्यवस्था, किसानों की परेशानी, बढती बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली, कोरोना महामा’री के प्रति सरकारी लापरवाही, घर लौटे मजदूरों के सामने बाहर जाने की मजबूरी,  सभी क्षेत्रों में सरकार की विफलता के खि’लाफ साइकिल जुलुस निकाल रही है.  सभी जिला मुख्यालयों , प्रखंड मुख्यालयों, राज्य के सभी पंचायतों , गांव , टोला और वार्ड में राजद कार्यकर्ता साइकिल जुलूस निकालने की तैयारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.