Uncategorized

मैट्रिक परीक्षा में बेटियों का दबदबा, टॉप 3 में दो लड़कियों ने बनाई जगह

पटना: बिहार में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय में शनिवार दोपहर 12 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.

सिद्धार्थ और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया है. 82.11 फीसदी स्टडेंस पास हुए हैं. इनमें टॉप 3 में 2 लड़कियां शामिल हैं. साक्षी और अंशु ने 97.80% अंक के साथ टॉप किया है.

टॉप-3 में 2 लड़कियां शामिल: बीएसईबी बिहार बोर्ड की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा में समस्तीपुर की साक्षी कुमारी और बेतिया की अंशु कुमारी ने भोजपुर के रंजन वर्मा के साथ मिलकर संयुक्त रूप से टॉप किया है. इन तीनों को 489 नंबर आए हैं.

कौन है साक्षी कुमारी?: मैट्रिक परीक्षा में टॉपर बनने वाली साक्षी कुमारी समस्तीपुर की रहने वाली है. वह जेपीएन हाई स्कूल नहरन की छात्रा है. उसे मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 489 अंक आए हैं. 97.80% अंक के साथ उसने ये सफलता प्राप्त की है.

कौन है अंशु कुमारी?: मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी और रंजन वर्मा के साथ संयुक्त रूप से टॉपर बनी अंशु कुमारी बेतिया की रहने वाली है.

वह पश्चिम चंपारण जिले के नौतन स्थित भारतीय इंटर तॉलेज गहिरी की छात्रा है. उसे भी मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 489 अंक आए हैं. 97.80% अंक के साथ उसने ये कामयाबी हासिल की है.

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.