मुजफ्फरपुर विधानसभा के वार्ड 3 में जनसुराज पार्टी की जन उद्घोष सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जनसुराज पार्टी के मोहम्मद सज्जाद जी ने किया।

सभा को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ताओं में जनसुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, जिला महासचिव सुदर्शन मिश्रा, पूर्वी अनुमंडल अभियान संयोजक रजनीश जी, महिला नगर अध्यक्ष प्रिया श्रीवास्तव, नगर युवा अध्यक्ष डब्लू खान, सर्फ आलम, मोहम्मद शकील, पूजा देवी आदि लोगों ने जनता के बीच जनसुराज का संदेश दिया।

सभा में बड़ी की संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं पुरुष उपस्थित रहे, जिन्होंने एक नए बिहार के निर्माण का संकल्प लिया।
सरकार की विफलताओं पर कड़ा प्रहार
वक्ताओं ने बिहार की गिरती कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि संकट, और युवाओं के पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार की नाकामी को उजागर किया।

जनसुराज पार्टी के जिला संगठन महासचिने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर हमला बोलते हुए कहा कि “मोदी जी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करते हैं, लेकिन बिहार के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया। राम मंदिर बन गया लेकिन सीता जी की भूमि उपेक्षित है। यदि बिहार में भी उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान, उद्योग और स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जातीं, तो कोई बिहारी अपने घर से पलायन करने को मजबूर नहीं होता।”

अभियान संयोजक संजय केजरीवाल ने आगे कहा की शिक्षा सुधार और बुजुर्गों की सम्मान राशि पर दिया जोर
“जनसुराज पार्टी की सरकार बनने पर 05 से 15 वर्ष के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। जब तक हर प्रखंड में विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान नहीं बन जाते, तब तक बच्चों को सरकारी या प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी और उनकी पूरी फीस सरकार द्वारा वहन की जाएगी। हम शिक्षा के स्तर को इतना ऊंचा करेंगे कि बिहार के बच्चे किसी से पीछे न रहें।”

उन्होंने आगे कहा:
“बिहार में बुजुर्गों को मात्र 400 रुपये की पेंशन देकर उनका अपमान किया जा रहा है। जनसुराज पार्टी की सरकार बनने के बाद हम बुजुर्गों को 2000 रुपये प्रति माह ‘सम्मान राशि’ के रूप में देंगे, ताकि वे आत्मसम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। यह केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके त्याग और योगदान का सम्मान है।”



Leave a Reply