BIHARMUZAFFARPURSTATEUncategorized

10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए की गई बैठक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश में व्यवहार न्यायालय, मुजफ्फरपुर में सभी प्रकार के सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु दिनांक 10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सोमवार को ए०डी०आर० भवन में जयश्री कुमारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, द्वारा मुजफ्फरपुर न्यायमंडल के कर्मचारिगण (मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के स्तर तक) के साथ बैठक की गई।

बैठक में सचिव द्वारा सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक सुलहनीय अपराधिक वादों को चिन्हित करते हुए पक्षकारों को अविलम्ब नोटिस भेजा जाए। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को निदेश दिया गया कि अपने-अपने थानों को लोक अदालत से संबंधित भेजे गये नोटिस का तामिला ससमय कराने के लिए कहना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही वैसे सभी सुलहनीय वादं जिसमें पूर्व में सुलहनामा आवेदन अभिलेख पर उपलब्ध है या अभिलेख में दाखिल किया गया है, वैसे वादों में पक्षकारों पर निर्गत नोटिसों का तामिला के आधार पर निपटारा हेतु अपने-अपने पीठासीन पदाधिकारी को जानकारी देंगे वाकि अधिक से अधिक वाद का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके।

सभी कर्मचारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि अधोहस्वाक्षरी द्वारा दिये गये निदेश का अक्षरशः पालन करते हुए अधिक से अधिक सुलहनीय वाद को सुलह के आधार पर निष्पादन कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

सभी कर्मचारियों को यह भी कहा गया कि अपने-अपने न्यायालय से संबंधित चिन्हित सुलहनीय वादों के संदर्भ में आये हुए पक्षकारों को प्री-सिटिंग के लिए पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित करेंगे ताकि पक्षकारों को समझा कर मामले का निष्पादन कराया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.