मुजफ्फरपुर बैरिया के आदर्श ग्राम स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल प्रांगण में चल रहे आठ दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2024-25 का पांचवां दिन सम्पन हुआ ।


इस अवसर पर विभिन्न खेल जैसे लॉन्ग जंप, शॉट पुट, स्पून और मार्बल रेस, हर्डल रेस, बॉल थ्रो, सैक रेस इत्यादि खेलो का आयोजन किया गया।

इसमे सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर अपनी अभिरुचि दिखाई। आज के खेल की समाप्ति तक महावीरा हाउस 885 अंकों के साथ, अशोका हाउस 810 अंक के साथ अग्रेसित रहें।


बाकी दोनों हाउस 785 और 520 अंकों के साथ प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाएं हुए हैं।

परिणाम लॉन्ग जंप में निखिल कुमार (वर्ग छः), अनुराग कुमार (वर्ग सात), शॉट पुट में अभिषेक यादव (वर्ग आठ), अभिषेक पंजक (वर्ग नौ), स्पून और मार्बल में साफिया और गोविंद कुमार (वर्ग चार), वैभव कुमार (वर्ग पांच), हर्डल रेस में सत्यम कौशिक (वर्ग एक), शिवम (वर्ग दो), अर्णव कुमार (वर्ग तीन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।


इस दौरान प्राचार्या अलका झा एवं प्रशासक राकेश त्रिवेदी ने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र दिये और साथ ही सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।




Leave a Reply