BIHARPATNASTATE

आज आएगा बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम, जानें टाइमिंग

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का परीक्षाफल मंगलवार को जारी हो रहा है. समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी है.

मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे पर परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा. गौरतलब है कि इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच प्रदेश के 1677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन किया गया था.

शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी करेंगे : बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि, ”दिन के 1:15 बजे प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ की मौजूदगी में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया जाएगा. इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश में लगातार सबसे पहले इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बनेगा.”

कैसे करें अपना रिजल्ट चेक : रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharboardonline.bihar.gov.in अथवा http://www.results.biharboardonline.com पर रोल कोड और रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं.

रिजल्ट्स को लेकर बिहार बोर्ड ने छात्रों को नकली वेबसाइट्स से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दिया है कि बोर्ड के अधिसूचना और निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.