बिहार विधानपरिषद में राजद एमएलसी सुनील सिंह ने खाद्य तस्करी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरा शासन प्रशासन मुख्यमंत्री जी के साथ हैं और हमलोग लात-जुता खाने के लिए हैं यही छापेमारी कर कर के लहसून लेते चले।

आप इस जिम्मेदारी से भाग रहे हैं तो मंत्री जी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसपर लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, विभाग सजगता से इस मामले में जांच करा लेगा ।

जिसके बाद राबड़ी देवी खड़ी हो गई और उन्होंने कहा कि,प्लास्टिक का चावल मिल रहा है। कृषि मंत्री से पूछना चाहते हैं कि पूरे बिहार में देश में प्लास्टिक का चवाल मिल रहा है ये कृषि मंत्री हैं तो इनको इस मामले में संज्ञान लेनी चाहिए ना…।

इसके जवाब में विजय सिन्हा ने कहा कि, सदन की गंभीरता को हमलोग ध्यान में रखकर इसकी जांच कराएंगे। औचक निरक्षण और छापेमारी की जाएगी। उड़न दस्ता से भी जांच की जाएगी। लेकिन आप लोग भी बता देंगे कि किन स्थानों पर ये काम हो रहा है तो आसान हो जाएगा।




Leave a Reply