बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) को लेकर सोशल मीडिया में गुरुवार शाम से चल रही अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सरासर गलत हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं हैं. इरफान खान (Irrafan Khan) और ऋषि कपूर के एक दिन के अंतराल पर निधन होन के बाद अचानक कुछ लोगों सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने नीसरुद्दीन शाह को लेकर भ्रामक पोस्ट डालनी शुरू कर दी.
उनके बेटे ने बताया कि उनके पापा एमदम ठीक हैं और घर पर हैं. उनका स्वास्थ्य एकदम ठीक है. इससे पहले सुप्रिया पाठक ने कहा था कि ये सारी खबरें गलत हैं. इसके अलावा मीडिया से बात करते हुए उनके एक करीबी ने कहा नसीर साहब अपने घर में हैं और खैरियत में हैं. हालांकि वो भी खुद को लेकर उड़ी ऐसी खबरों से थोड़े परेशान और सकते में हैं.

नीसर के छोटे बेटे विवान शाह ने इस बार ट्वीट करते हुए अपने पिता के एकदम ठीक होने की बात कही है. विवान ने अपने ट्वीट में लिखा, “सब ठीक है साथियो. बाबा एकदम ठीक हैं. उनके स्वास्थ्य को लेकर की जा रही हैं बातें गलत हैं, अफवाह हैं. उन्होंने इरफान और चिंटूजी के लिए प्रार्थना की है. वो दोनों को बहुत याद कर रहे हैं. उन्होंने दोनों परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं. हम सभी दिल से दोनों के लिए दुखी हैं. उनके जाने से महान क्षति हुई है.”

हालांकि एक दिन पहले नसीरुद्दीन शाह ने इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया था. उन्होंने कहा कि इरफान एक ऐसे अभिनय प्रतिभा के धनी कलाकार थे. उन्होंने कहा इरफान में एक अदृश्य शक्ति थी जो कैमरे के सामने आने पर दिखती थी. उल्लेखनीय है बॉलीवुड जगत के लिए यह सप्ताह बेहद दुखदायी रहा है. इरफान खान के जाने से सभी को दुख हुआ तो ऋषि के जाने के बाद लोगों ने कहा कि उनके परिवार का एक मुखिया चला गया. ऐसे में नसीर को लेकर उड़ी अफवाहों ने उनके हजारों फैन्स को धक्का पहुंचा दिया था. लेकिन इन झूठी खबरों के बीच में उनके ठीक होने की खबर उनके फैन्स के लिए सुकून पहुंचाने वाली होगी.
Input: News18



Leave a Reply