SHEOHAR (SAROJ GUPTA) : शिवहर जिला के निवासी जो बिहार राज्य के बाहर लॉक डाउन के कारण फंस गए हैं उन लोगों के द्वारा अब तक 23949 निबंधन कराया गया था उनके आवेदनों के त्वरित निष्पादन किया जा रहा है जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया है।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने शिवहर जिला वासियों से अपील की है कि जो व्यक्ति बाहर से आ रहे हैं उनके बारे में तुरंत सूचना दे, घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान ना दें, कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन करें।

डीएम श्री सिंह के निर्देश पर जिला के सभी वरीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से सतत एवं सघन जांच किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण पाए जाने पर सैंपल कलेक्शन कर जांच हेतु भेजा जा सके।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने स्पष्ट किया है अब तक 85 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए थे, जिसमें से 84 नेगेटिव पाए गए हैं तथा एक व्यक्ति जो पूर्वी चंपारण का रहने वाला था का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था उसका भी रिपोर्ट नेगेटिव आ गया है।



Leave a Reply