Breaking NewsCelebritiesHealth & WellnessUncategorized

जब इरफान खान ने लिया लालू यादव का इंटरव्यू, खींची थी बवाल सेल्फी…

बॉलीवुड के महान एक्टर इरफान खान ना केवल पर्दे पर अपने संवेदनशील किरदारों के लिए पहचाने जाते थे बल्कि रियल लाइफ में भी वे काफी जिंदादिल इंसान थे. साल 2016 में वे अपनी फिल्म मदारी को प्रमोट करने के लिए पटना पहुंचे थे. दरअसल उनकी फिल्म मदारी आम आदमी के मुद्दे पर फोकस करती थी. यही कारण था कि उन्होंने कई नेताओं के साथ इंटरव्यू का आग्रह किया था. उनकी इस पहल के चलते वे बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव का इंटरव्यू करने पहुंचे थे.

इरफान खान पटना पहुंचे तो वे लालू के घर 10 सर्कुलर रोड गए थे. यहां इरफान ने लालू से गले मिलकर मुलाकात की थी. उन्होंने लालू के साथ सेल्फी भी ली और इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था- बवाल बिहार में, बवाल लोगों के साथ, बवाल सेल्फी.

जब लालू यादव ने कहा था, अपनी फिल्म में मैं ही बनूंगा हीरो

इरफान ने इस मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद यादव का इंटरव्यू भी लिया था. उस दौरान लालू ने इरफान से अपने अंदाज में पूछा था, ‘बताओ, मुझसे बड़ा एक्टर कौन? लालू से ये भी पूछा गया था कि अगर उनकी बायोपिक बनी तो इस रोल के लिए वे किस एक्टर को चुनना चाहेंगे? इस पर बात करते हुए लालू ने कहा था, ‘मुझपर फिल्म बनी तो मैं ही लीड रोल में रहूंगा ना, मुझसे अच्छी कोई एक्टिंग नहीं कर सकता.’ उन्होंने अपने अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा था कि ‘हां अभिनेत्री कौन रहेगी, इसका फैसला इरफान कर सकते हैं.’

इसके अलावा लालू यादव ने इरफान खान को आम आदमी पर फोकस करती फिल्मों में काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा था कि देश में आम आदमी सबसे ज्यादा परे’शान है तो ऐसी फिल्‍में हिट हो जाएंगी. लालू यादव ने ये भी कहा था कि वे सिनेमा का पुराना दौर काफी याद करते हैं. इरफान ने इसके अलावा लालू के बेटे तेजस्वी यादव के साथ भी मुलाकात की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.