उसका जग से मिटा देना नाम भाई जो बहनों को नग्न परेड कराए सरेआम.. ये ट्वीट है लालू की बेटी रोहिणी का। रोहिणी ने ट्वीट कर अपने भाइयों तेजस्वी और तेजप्रताप यादव से रक्षाबंधन पर गिफ्ट मांगा है।
आपको बता दें कि मणिपुर में कुकी और मैतेई के बीच विवाद के बाद हिंसा हुई थी। इसमें 2 महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाया गया था। इसके वीडियो और फोटो की पूरे देख में आलोचना हुई थी। इसके बाद से विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री को घेर रहा था। रोहिणी ने अब राखी पर अपने भाइयों से महिलाओं को नग्न घुमाने वालों का नाम मिटा देने की मांग की है।
तेजप्रताप ने गुड़गांव में मनाई राखी
बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपनी बहन अनुष्का राव, चंदा यादव से राखी बंधवाई। तेजप्रताप ने ट्विटर से राखी के फोटो भी शेयर किए हैं। इंस्टा पर तेजप्रताप ने बहन चंदा यादव के साथ रील भी शेयर की है। फोटोज में तेजप्रताप अपनी बहनों के साथ दिख रहे हैं। वो पहले राखी बंधवाते हैं फिर उनसे आशीर्वाद लेते हैं।
फोटो शेयर करते हुए तेजप्रताप ने लिखा है कि आज भाई बहन का अटूट, पावन, पवित्र प्रेम के पर्व रक्षा बंधन पर मैंने बहनों से गुड़गांव आकर उनके आवास पर राखी बंधवाई।
तेजप्रताप की राखी की तस्वीरें देखिए…




तेज प्रताप यादव ने अपनी बहनों से लिया आशीर्वाद
रक्षा बंधन के अवसर पर तेज प्रताप अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के घर पहुंचे और अपनी बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव लालू यादव के दो बेटे हैं। वहीं, उनकी बेटियों के नाम मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, चंदा यादव, रागिनी यादव, हेमा यादव, अनुष्का राव और राज लक्ष्मी हैं।




Leave a Reply