Breaking News

सीएम नीतीश ने रक्षाबंधन पर प्रदेश और देशवासियों को दी बधाई, कहा- ‘ ये भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह का त्योहार’

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह का त्योहार है. आज के दिन हमें महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए

रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, इस मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी देशवासियों को बधाई दी है. खास कर इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए.

सीएम नीतीश ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर अपने ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि”रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्यौहार है. रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. “

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.