Breaking News

मुजफ्फरपुर में 80 लाख की शराब बरामद:वेयर हाउस में हो रही थी अनलोडिंग, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में 80 लाख की शराब बरामद की गई है। शराब एक वेयर हाउस में अनलोड हो रही थी। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी की। मौके से दो पिक अप वाहन भी जब्त किया गया है। साथ ही एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके निशानदेही पर पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

मामला सदर थाना क्षेत्र के दीघरा स्तिथ वेयर हाउस का है। जहां, पहले कुरकुरे समेत अन्य नमकीन का लोडिंग और अनलोडिंग होता था। शराब माफिया अब इसके आड़ में शराब कारोबार कर रहे थे। इसकी गुप्त सूचना नगर एएसपी अवधेश दीक्षित को मिली। सूचना मिलने के बाद उन्होंने सदर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है।

जब्त शराब।

जब्त शराब।

शराब की 612 कार्टन बरामद

पुलिस के द्वारा शराब की गिनती की गई है। शराब करीब 612 कार्टन बरामद किया गया है। मामले में एएसपी नगर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। एक चालक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर एक अन्य व्यक्ति को चकिया से पकड़ा गया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब की खेप चकिया की ओर से आई थी। इसे दिघरा में उतारा गया था।

पंजाब निर्मित शराब बरामद

वेयर हाउस और उसके संचालक पर भी मामला दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल, वेयर हाउस के मालिक समेत अन्य शराब माफियाओं को चिह्नित किया जा रहा है। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके। शराब पंजाब निर्मित है। चालक और हिरासत में लिए गए व्यक्ति के मोबाइल को खंगाला जा रहा है। और वेयर हाउस को सील किया जाएगा। वहीं, पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.