Uncategorized

ताजिया की पूजा करती दिखीं राबड़ी..बीजेपी बोली-बुर्का पहन लें

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह ताजिया की पूजा करती नजर आ रही हैं। वह पीतल की बाल्टी से ताजिया को धोती हुईं दिखाई दे रही हैं। ताजिया पर दान दक्षिणा भी चढ़ाया जा रहा है।

इस दौरान ताजिया के ठीक सामने काले टी-शर्ट और हाफ पैंट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कुर्सी पर बैठे हैं। 29 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड बंगले पर ताजिया के जुलूस लेकर मुस्लिम समाज के कई लोग पहुंचे थे।

इस पर बीजेपी ने निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि ताजिया की पूजा करें या बुर्का पहन लें। ये सब वोट बैंक की राजनीति है।

पूर्व सीएम ने ताजिया की पूजा की

राबड़ी देवी के ताजिया की पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें पूर्व सीएम खुद ताजिया को धोती हुईं दिखाई दे रही हैं। पास ही स्पेशल ब्रांच के सुरक्षा गार्ड भी नजर आ रहें है। राबड़ी देवी ताजिया पर अक्षत का छिड़काव कर रही हैं। राबड़ी देवी का यह वीडियो दस सर्कलूर रोड का है। राबड़ी देवी अपने आवास के अंदर ताजिया की पूजा करती दिख रही हैं। थोड़ी ही दूरी पर कुर्सी पर लालू यादव बैठे हुए हैं।

वोट की राजनीति में जब नौटंकी ही करना है तो कुछ भी करें- विजय सिन्हा

इस पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। बिहार सरकार के नेता विरोधी दल विजय सिन्हा ने कहा कि वो बुर्का भी पहन लें। उन्होंने कहा है कि धर्म निरपेक्षता का यह मतलब नहीं कि अपने धर्म का अपमान करें। ताजिया पूजे या बुर्का पहन ले। वोट की राजनीति में जब नौटंकी ही करना है तो कुछ भी करें।

उन्होंने कहा कि हम अपने धर्म का सम्मान करते हैं। सनातन में सभी वर्ग और धर्म के लोगों की सम्मान जिम्मेदारी है। अपने धर्म का मजाक कभी नहीं करेंगे। कुछ लोग वोट की तुष्टिकरण में लगे हैं।

पूर्व सीएम ताजिया की पूजा करती नजर आईं।

सभी धर्मों को आदर करने वाली पार्टी है राजद

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बयान पर राजद ने करारा पलटवार किया है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि राजद सभी धर्मों को आदर भाव से देखती हैं। राजद सभी धर्मों के लिए मजबूती से खड़ा रहने वाला दल है। लेकिन, बीजेपी नफरत फैलाने वाली पार्टी है। नफरती बातों को बढ़ावा देकर राजनीति करती है। सांप्रदायिक भावना को भड़काना चाहती है। हालांकि यह सब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है। गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाले का बीजेपी से मन भर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.