Breaking News

पटना में प्राचीन शिवलिंग की चोरी:कुएं की खुदाई के दौरान मिला था

बिहटा में चोरों ने शिवलिंग को ही चोरी कर लिया। मामला बिहटा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव का है। जहां से प्राचीन शिवलिंग को चोरी कर चोर फरार हो गए। शिवलिंग पर सालों से गांव के लोग पूजा अर्चना कर रहे थे। लेकिन बुधवार की सुबह शिवलिंग अपने जगह से गायब मिला। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत करते हुए जल्द से जल्द शिवलिंग बरामद करने की मांग की है। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीण शिवशंकर साव ने बताया कि गांव के एक प्राचीन कुएं की खुदाई के क्रम में शिवलिंग मिला था। लगभग 1962 से ही शिवलिंग की पूजा गांव के लोग करते आ रहे थे।

बिहटा में चोरों ने शिवलिंग को ही चोरी कर लिया।

बिहटा में चोरों ने शिवलिंग को ही चोरी कर लिया।

लेकिन सुबह अचानक से शिवलिंग गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी शिवलिंग का पता नहीं चल पाया। ऐसे में शिवलिंग की चोरी होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.