प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही व बॉडीगार्ड हत्याकांड में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हत्याकांड में एडवोकेट सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर, पूर्व वार्ड पार्षद शेरू अहमद और प्रॉपर्टी डीलर विक्रांत कुमार उर्फ विक्कू शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं परिजन के बयान के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर सोमवार को आशुतोष शाही के परिजन एसएसपी राकेश कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। साथ ही, सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया है।

एसएसपी कार्यालय के बाहर परिजन।
बताते चले कि बिहार के बाहर भी स्पेशल टीम छापेमारी में जुटी हुई है। मुजफ्फरपुर पुलिस की एसआईटी की छह अलग-अलग टीम के साथ एसटीएफ की टेक्निकल टीम और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। इस बीच घटना के समय वकील के चैंबर में मौजूद रहे पूर्व वार्ड पार्षद शेरू को पुलिस ने हिरासत में लिया है। रविवार देर रात तक पुलिस प्राथमिकी के लिए आवेदन का इंतजार करती रही।
इन लोगों पर केस दर्ज
जमीन कारोबारी आशुतोष साईं हत्याकांड में परिवार वालों ने जिन छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है, उनमें मंटू शर्मा, गोविंद कुमार, धनंजय ओंकार, विक्रांत कुमार उर्फ बिक्कु शुक्ला, सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर अधिवक्ता, वार्ड नंबर 44 के पूर्व पार्षद शेरू अहमद के नाम शामिल है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाला
हालांकि, देर रात मामला दर्ज किया गया। उच्च स्तरीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में 8-10 लोगों की भूमिका पर आशुतोष शाही के करीबी आशंका जता रहे हैं। जिसमें बड़े प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल हैं। 100 से ज्यादा लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल व टावर लोकेशन खंगाली जा रही है। आशुतोष शाही के घर का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जाएगा। इससे पता चलेगा कि वकील के घर निकलने से पहले आशुतोष शाही किन लोगों के साथ बैठे थे। वकील व आशुतोष शाही के बीच मोबाइल पर हुई बात का अनुसंधान पुलिस के लिए सबसे ज्यादा अहम है।
बताते चले कि बाइक सवार अपराधियों ने आशुतोष शाही व उसके बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में आशुतोष के साथ दो बॉडीगार्ड की मृत्यु हो गई थी। जबकि, एक बॉडीगार्ड व वकील का अब भी इलाज चल रहा है।




Leave a Reply