मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। मौके से अपार्टमेंट के गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जब्त शराब को थाना पर ला कर गिनती कर रही है। वही, शराब कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।

जब्त शराब की छानबीन करती पुलिस।
भारी मात्रा में शराब बरामद
मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के भवानी कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में शराब कि खेप रखी हुई है। सूचना के आलोक पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा ललन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। टीम उक्त अपार्टमेंट के पास पहुंची। उसके बाद विधिवत अपार्टमेंट की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार्टून और पानी रखने वाले जार में रखी गई भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया। पुलिस को देखते ही अपार्टमेंट का गार्ड मौके से भागने लगा। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गार्ड कि पहचान वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के संजय पटेल के पुत्र रौशन पटेल के रूप में हुई है। बता दें कि अभी जब्त शराब कि खेप की गिनती की जा रही है।



Leave a Reply