आरपीएफ आईजी ने मुजफ्फरपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जानकारी ली। अपराध पर अंकुश को लेकर AI बेस्ड कैमरा लगाया जाने के लिए निर्देश दिया। अधिकारियों के साथ बैठक भी की। लंबित कांड को जल्द निष्पादित करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। वही अच्छे कार्यों के लिए अधिकारी व पदाधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया गया। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ के चौकी इंचार्ज सहित आरपीएफ के सभी पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

निरीक्षण करते आईजी
रेल यात्रियों को कैसे मिले बेहतर सुविधा ?
आरपीएफ के आईजी शरद चंद पढ़ी ने बताया कि काम क गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए निरीक्षण किया गया है। क्राइम कंजप्शन और इसके इंक्वायरी के संबंध में किया गया है। जो कमियां पाई गई है, उसको प्वाइंट आउट किया गया है। बहुत सारे अच्छे काम भी किए गय है। उसके लिए प्रोत्साहित भी किया गया है। आगे काम को कैसे अच्छा किया जाए, इसको लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई है। रेल यात्रियों को कैसे बेहतर सुविधा मिल सके, इसको लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते आईजी
निरीक्षण के दौरान इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
रेलवे में जब सुरक्षा बल जांच पड़ताल करने जाति है, तो उस समय कैसे क्या करना चाहिए। इसके बारे में समझाया गया है। कुछ केस ज्यादा समय से लंबित थी। उसको जल्दी डिस्पोजल के लिए निर्देश दिया गाय है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम हमारा मैन नॉर्म सेंटर है। जल्दी ही AI बेस्ड कैमरा लगाया जाएगा। जिससे हमे काफी फायदा होगा। अगर कोई नॉन क्रिमिनल स्टेशन परिसर में आएगा, तो अलार्म बजेगा। जिससे हम अपराधी को पकड़ लेंगे। इससे हमे काफी सहूलियत मिलेगी।



Leave a Reply