Breaking News

मुजफ्फरपुर में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूबे:तीन को रेस्क्यू कर निकाला गया

मुजफ्फरपुर में नहाने के दौरान बागमती नदी में 5 बच्चे डूब गए। नदी में नहाने गए बच्चे अचानक डूबने लगे और चीखने चिल्लाने लगे। जिसके बाद तीन बच्चों को किसी तरह रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। लेकिन, दो बच्ची का अभी तक पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी है।

शव की तलाश करते गोताखोर

शव की तलाश करते गोताखोर

नहाने के दौरान 5 बच्चे नदी में डूबे

मामला कटरा थाना क्षेत्र के कटरा गांव स्तिथ बागमती नदी की है। जहां नदी किनारे पूजा हो रही थी। इसी में शामिल होने के लिए इलाके के लोग पहुंचे थे। सुबह से ही मंदिर के पास भिड़ थी। इसी पूजा में गांव के 5 बच्चे भी पहुंचे थे। पांचों बच्चे नदी में नहाने के लिए निकल गए। लेकिन थोड़ी देर में सभी गहरे पानी में चले गए। डूबने के दौरान कुछ बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। बच्चो के चीखने पर मंदिर के आसपास के लोगों की नजर उनपर पड़ गई। स्थानीय लोगों और मछुआरों ने सभी को नदी से बाहर निकालने का काम शुरू किया। वही, अन्य लोगों ने मामले की जानकारी कटरा पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को घटना की जानकारी दी।

लापता बच्ची

लापता बच्ची

दो बच्चियां अभी भी लापता

इसके बाद स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों के साथ मिलकर तीन बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, दो बच्ची नदी में डूब गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बच्चों के घर में कोहराम मचा हुआ है। लापता बच्चियां सोना कुमारी और काजल कुमारी है।

लापता बच्ची

लापता बच्ची

पुलिस घटना कर रही जांच

स्थानीय लोगो के अनुसार, नदी किनारे मंदिर में पूजा था। उसी में इलाके के लोग पहुंचे थे। इसी दौरान बच्चे नहाने के लिए नदी में चले गए। जिसमें सभी बच्चे डूबने लगे। तीन को निकाला गया। अभी भी दो बच्चियां गहरे पानी में लापता है। वही, पुलिस का कहना है की घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.